फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में गैंगवार: फॉर्च्यूनर को टक्कर मारकर रोका, फिर विजय बाजिया को दौड़ाकर मार डाला

Thu, 12 Nov 2026 07:05 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के जगदम्बा नगर में जोबनेर के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले उसकी फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, फिर दौड़ाकर धारदार हथियारों से हमला किया।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी जयपुर में बदमाशों ने एक बार फिर सरेराह खूनी वारदात को अंजाम दिया। करधनी थाना क्षेत्र के जगदम्बा नगर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की घेरकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को कैंपर से टक्कर मारकर रोका। इसके बाद विजय जैसे ही गाड़ी से उतरकर भागा, बदमाशों ने पीछा कर उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल विजय की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गाड़ी को टक्कर मारकर बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, विजय बाजिया बुधवार रात अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जोबनेर से जयपुर आ रहा था। इसी दौरान जगदम्बा नगर इलाके में कैंपर सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया। बदमाशों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोक दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए विजय गाड़ी से उतरकर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

घेरकर धारदार हथियारों से किए वार

हमलावरों ने विजय को घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब पांच मिनट तक उस पर हमला किया। गंभीर चोटें लगने से विजय मौके पर ही अचेत हो गया। सूचना मिलने पर करधनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: दो साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, पहचान छिपाकर जयपुर में परिवार के साथ रह रहा था आरोपी

पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विजय और दूसरे पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई है। इस वारदात के बाद जगदम्बा नगर इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले को आपसी रंजिश और गैंगवार के एंगल से भी जांच रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें