फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सचिवालय में डीआईपीआर ऑफिस में लगी आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक

Thu, 19 Jun 2025 11:12 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर सचिवालय के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) कार्यालय में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना सुबह 5 से साढ़े 5 बजे के बीच हुई, जब कार्यालय खाली था।
विज्ञापन
सचिवालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर सचिवालय परिसर स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) के कार्यालय में शुक्रवार तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह करीब 5 से साढ़े 5 बजे के बीच की है, जब अधिकांश कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


आग लगते ही सचिवालय के ऑटोमैटिक फायर फाइटिंग अलार्म सक्रिय हो गए और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। विभागीय अग्निशमन प्रणाली की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान या जनहानि की स्थिति नहीं बनी। आग पर समय रहते काबू पाने के कारण फायर ब्रिगेड को बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

यहां भी पढ़ें:  राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी; तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आग से कार्यालय का एक कमरा प्रभावित हुआ है, जहां रखा फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट होगा। सुरक्षा स्टाफ की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। विभागीय स्तर पर आग की जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए अतिरिक्त उपायों पर भी विचार किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें