फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर डंपर हादसा: स्वास्थ्य मंत्री खींवसर ने की 13 लोगों की मौत की पुष्टि; CM भजनलाल ने दिए निगरानी के निर्देश

Mon, 03 Nov 2025 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Dumper Havoc: जयपुर के हरमाड़ा इलाके में हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत और 10 घायल हो गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीन मंत्रियों को ट्रॉमा सेंटर भेजकर राहत व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने हादसे पर शोक जताया।
 
विज्ञापन
हरमाड़ा हादसे के बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र खींवसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो चुके हैं। राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने हादसे में मौतों की पुष्टि की है। घटना के बाद घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है- छह घायल एसएमएस ट्रॉमा सेंटर, दो सवाई मानसिंह (CSK) और दो कांवटिया अस्पताल में इलाजरत हैं। ट्रॉमा सेंटर में छह शव लाए गए, जबकि अन्य मृतकों के शव कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाए गए हैं।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने दिए राहत के निर्देश, तीन मंत्री पहुंचे अस्पताल
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा और सुरेश सिंह रावत को तुरंत ट्रॉमा सेंटर भेजा है। तीनों मंत्रियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, जिला कलेक्टर जीतेंद्र सोनी और सांसद मंजू शर्मा भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Accident: कार को टक्कर मारने के बाद पांच गाड़ियों से टकराया डंपर, 50 को रौंदा; 13 लोगों की मौत
विज्ञापन

 
ट्रॉमा सेंटर के बाहर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
हादसे के बाद से ट्रॉमा सेंटर के बाहर परिजनों का कोहराम मचा हुआ है। कई परिवारों के सदस्य शोक में बेसुध हो गए। मृतकों में सीकर और निवाई के कई लोग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मृतकों में महेश मीणा और सुरेश मीणा भी शामिल हैं, जो काम से जयपुर लौटते समय हादसे की चपेट में आ गए। उनके परिवारजन का कहना है कि दोनों शादी-ब्याह के आयोजनों में पूड़िया तलने का काम करते थे और रोजमर्रा की मजदूरी पर जयपुर आए थे।
विज्ञापन

 
अस्पताल और हादसे वाले क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा, नेताओं ने जताया शोक
हादसे के बाद पुलिस ने अस्पतालों और दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि स्थिति पर नियंत्रण बना रहे। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 

यह भी पढ़ें- जयपुर भीषण सड़क हादासा: ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे पांच शव, उन्हें देख फूट-फूट कर रो पड़े परिजन; आठ गंभीर घायल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें