फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: ज्वैलरी एसोसिएशन जयपुर और मारवाड़ी युवा मंच का साइक्लोथोन, सतीश पूनिया ने साइकिल चलाकर किया शुभारंभ

Sun, 27 Aug 2023 12:12 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ज्वैलरी एसोसिएशन जयपुर और मारवाड़ी युवा मंच का साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष नेता सतीश पूनियां ने साइकिल चलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
ज्वैलरी एसोसिएशन जयपुर और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जयपुर में आयोजित साइक्लोथोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वैलरी एसोसिएशन जयपुर और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जयपुर में आयोजित साइक्लोथोन रखी गई। राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने गांधी सर्किल पर साइक्लोथोन का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

 
 

युवाओं, जयपुरवासियों और व्यापारियों के साथ सतीश पूनियां ने कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई। साथ में राजधानी जयपुर के व्यापारी, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर की पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता ज्योति खंडेलवाल भी इसमें उपस्थित रहे। साइक्लोथोन कार्यक्रम में सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान का आह्वान करते हुए कहा कि, हर व्यक्ति अपने जन्मदिन या खुशी के किसी भी अवसर पर पेड़ जरूर लगाए और साइकिल चलाए। पर्यावरण संरक्षण के हित में हम सभी को पेड़ और साइकिल को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनना चाहिए।

फिटनेस, हेल्थ के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
साइक्लोथोन के इस कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं सभी ने भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस और हेल्थ के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और पॉल्यूशन फ्री साइकिल चलाने का संदेश देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें