फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime News: भाजपा नेता की हत्या पर गिरी गाज, 7 थानों के थानेदार बदले, सामोद SHO लाइन हाजिर

Sat, 06 Jun 2026 07:34 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मनोहरपुर में भाजपा नेता रामावतार उर्फ पप्पू असवाल की हत्या के बाद जयपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सात थानों के SHO बदले गए और सामोद SHO गोपीराम को लाइन हाजिर किया गया। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
भाजपा नेता रामावतार की हत्या का आरोपी सोहेल खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर में भाजपा नेता रामावतार उर्फ पप्पू असवाल की निर्मम हत्या के बाद इलाके के पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। हालांकि पुलिस ने हत्या के आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार किया है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस जांच को लेकर मृतक के परिजन अपने बयानों में पुलिस की जांच को लेकर संदेह जाहिर करते नजर आ रहे हैं।  इसी बीच जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने इलाके से जुड़े सात पुलिस थानों के थानाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार सामोद थाना प्रभारी गोपीराम को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह हेमराज सिंह को सामोद थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राजपाल सिंह को रायसर, मुकेश कुमार खड़ाड़िया को फागी, विक्रांत शर्मा को आंधी, संजय प्रसाद मीणा को दूदू तथा राजेश वर्मा को मौजमाबाद थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढें: Kotputli-Behror News: भिवाड़ी अग्निकांड में घायल सीए की उपचार के दौरान मौत, कई झुलसे लोगों का इलाज जारी

इधर, हत्या के बाद मृतक भाजपा नेता के पुत्र अमन असवाल और परिजनों का दर्द मीडिया के सामने छलक पड़ा। अमन असवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जांच के दौरान परिवार को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार को तभी न्याय मिलेगा जब हत्या में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अमन ने मामले में कई सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी स्वयं लुहार-कबाड़ी का काम करता था तो वह कबूतर का पिंजरा लेने के लिए रामावतार असवाल के पास क्यों पहुंचा। उनका कहना है कि इस पहलू समेत पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच होनी चाहिए। परिजनों ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस को मामले की हर कड़ी की जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें