फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर की अदालतों पर बम धमकी; मेट्रो कोर्ट खाली, फैमिली कोर्ट में सघन तलाशी जारी

Fri, 30 May 2025 11:36 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में फिर से बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार धमकी जयपुर की दो बड़ी अदालतों मेट्रो कोर्ट और ज्योति नगर की फैमिली कोर्ट को मिली है। धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा टीम सतर्क हो गई। अदालतों को खाली करवा दिया गया और बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने हर जगह तलाशी लेना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
बम से उड़ाने की मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में फिर से बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार धमकी जयपुर की दो बड़ी अदालतों पर आई है जयपुर मेट्रो कोर्ट और ज्योति नगर की फैमिली कोर्ट। धमकी वाला ई मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। अदालतों को खाली करा लिया गया और बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड ने जगह जगह तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जयपुर मेट्रो कोर्ट के जज पवन कुमार ने पुलिस कमिश्नर को इस ई मेल की जानकारी दी। बताया गया कि धमकी वाला ई मेल 29 मई की सुबह 4:49 बजे आया था, लेकिन कोर्ट बंद होने की वजह से इसे 30 मई सुबह करीब 8:15 बजे पढ़ा गया। ई मेल में साफ लिखा था कि 30 मई दोपहर 2 बजे तक जयपुर मेट्रो कोर्ट और ज्योति नगर फैमिली कोर्ट में बम फटाया जाएगा।

सूचना मिलते ही तुरंत मेट्रो कोर्ट को खाली कराया गया और वहां अच्छी तरह से तलाशी ली गई। लगभग एक घंटे बाद परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। वहीं, ज्योति नगर फैमिली कोर्ट में तलाशी का काम अभी भी जारी है। यह पहली बार नहीं है जब जयपुर को ऐसी धमकी मिली हो। पिछले कुछ हफ्तों में कई धमकी भरे मामले सामने आए हैं। 8, 12 और 13 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली थी। 13 मई को आए धमकी वाले मेल में एक रेप पीड़िता को न्याय देने की भी मांग की गई थी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें:  बालोतरा में मौसम ने किया रंग बदल, तेज अंधड़ और बारिश से मिली नौतपा को ठंडी राहत
विज्ञापन



9 मई को जयपुर मेट्रो को उड़ाने की धमकी भी मिली थी। इसमें "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता के बाद मेट्रो स्टेशन और ट्रेन को उड़ाने की बात कही गई थी। लेकिन इन सभी मामलों में जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लगातार मिल रही इन धमकियों से प्रशासन और खुफिया एजेंसियां चिंतित हैं। अब सवाल ये है कि ये धमकी कौन दे रहा है और क्यों? पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भेजने वाले की खोज कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें