फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Airport News: जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग में दिक्कत, 7 दिनों में 3 फ्लाइट्स फेल

Wed, 17 Sep 2025 09:32 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Airport News:जयपुर एयरपोर्ट पर एक हफ्ते में तीसरी बार फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर पाई। कोलकाता से आई इंडिगो फ्लाइट 6E-715 रनवे छूने के बाद दोबारा टेक ऑफ कर गई और 13 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई। यात्रियों में घबराहट फैल गई।

विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट टचडाउन के बाद फिर टेक-ऑफ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaipur Airport News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को एक बार फिर ऐसी ही एक घटना सामने आई जब कोलकाता से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-715 रनवे तक पहुंचने के बावजूद सफल लैंडिंग नहीं कर पाई और आसमान में चक्कर काटने लगी। फ्लाइट में सवार 140 यात्री इस अप्रत्याशित घटना से घबराए और परेशान हो गए।

विज्ञापन

रनवे पर पहुंची, फिर भी नहीं हो सकी लैंडिंग

कोलकाता से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट सामान्यतः दोपहर 1:50 बजे जयपुर पहुंचती है। हालांकि बुधवार को यह फ्लाइट तय समय से 5 मिनट पहले, यानी 1:45 बजे ही जयपुर एयरस्पेस में पहुंच गई थी। पायलट ने रनवे पर टच डाउन की कोशिश की, लेकिन लैंडिंग सफल नहीं हो पाई, और विमान को तुरंत दोबारा टेक-ऑफ करना पड़ा। करीब 13 मिनट तक फ्लाइट आसमान में चक्कर काटती रही, जिसके बाद 1:58 बजे पायलट ने दोबारा लैंडिंग की और इस बार विमान सुरक्षित उतर सका।

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट टचडाउन के बाद फिर टेक-ऑफ, 150 यात्रियों की सांसें अटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में तीसरी घटना

जयपुर एयरपोर्ट पर यह सात दिन में तीसरी बार हुआ है जब कोई फ्लाइट रनवे छूने के बाद भी लैंड नहीं कर सकी। इससे यात्रियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।

14 सितंबर- इंडिगो फ्लाइट 6E-394:-
  • कोलकाता से जयपुर आने वाली फ्लाइट समय से 12 मिनट पहले (6:13 बजे) पहुंची।

  • 17 मिनट तक एयरस्पेस में मंडराने के बाद 6:31 बजे जाकर लैंडिंग हो सकी।

11 सितंबर- एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-2870:-
  • हैदराबाद से आई फ्लाइट ने 8:08 बजे लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन असफल रही।

  • पायलट ने दोबारा टेक-ऑफ किया और फ्लाइट 8:40 बजे लैंड हो पाई।

  • लगभग 30 मिनट तक विमान आसमान में चक्कर लगाता रहा, यात्री घबराए।
     

ये भी पढें- Jaipur: ऐसी क्या बात हुई कि एक बेटे ने ही अपनी मां की पीट-पीटकर ले ली जान? Amar Ujala New

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें