फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Airport: जयपुर में विमान परिचालन में संकट, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में कई घंटों की देरी

Fri, 19 Dec 2025 08:13 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Airport: जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एन वक्त पर तीन उड़ाने रद्द कर दी गईं। वहीं शुक्रवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने तय समय से काफी देरी से उड़ान भर रही हैं जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है-
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विमान संचालन में भारी गड़बड़ी बनी हुई है। गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो और एयर इंडिया की तीन उड़ाने एन वक्त पर निरस्त कर दी गईं। वहीं शुक्रवार को भी विमानों के शेड्यूल में कई घंटों की देरी देखी जा रही है। जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाली व जाने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कई घंटों की देरी हो रही है।  शाहजहा से जयपुर आने वाली उड़ान करीब 5 घंटे देरी से जयपुर पहुंची। इसे सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर जयपुर पहुंचना था जबकि यह करीब 6 घंटे देरी से चल रही है। 

विज्ञापन

इसी तरह दुबई से जयपुर आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी अपने तय समय से देरी से चल रही है। वहीं जयपुर से दुबई जाने वाली उड़ान भी अपने शेड्यूल टाइम से करीब करीब डेढ़ घंटा देरी से उड़ने की संभावना है। वहीं घरेलू उड़ानों में जयपुर से पूने और जयपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ाने भी अपने तय समय से देरी से चल रही हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को भी जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन काफी गड़बड़ाया रहा था। इसमें इंडिगो एयरलाइंस और एयर इंडिया की तीन फ्लाइट्स को आखिरी समय पर रद्द किए जाने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर अव्यवस्था के हालात बन गए। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7742, जो सुबह 5:50 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली थी, पहले करीब ढाई घंटे की देरी से चली। इसके बाद एयरलाइन ने ऑपरेशनल कारण बताते हुए उड़ान को रद्द कर दिया। एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, विमान की उपलब्धता न होने के कारण यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

यह भी पढें-  Nagaur News: डीडवाना में जबरन धर्मांतरण का बड़ा खुलासा, 2017 से चल रहा था लालच और झांसे का नेटवर्क

वहीं एयर इंडिया की दिल्ली से सुबह 7:10 बजे जयपुर आने वाली फ्लाइट AI-1767 को भी अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-1834 को भी लास्ट मूवमेंट पर कैंसिल कर दिया गया। एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से आने वाली फ्लाइट ऑपरेशनल कारणों से उड़ान नहीं भर सकी, जबकि जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट विमान की कमी के चलते रद्द करनी पड़ी। यात्रियों की शिकायत थी कि विमान कंपनियों की तरफ से उन्हें आखिरी वक्त पर कैंसिलेशन की सूचना मिली, जिससे उनका पूरा यात्रा कार्यक्रम बिगड़ गया। कुछ यात्रियों ने एयरलाइन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। हालांकि दोनों एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों और रिफंड की सुविधा देने की बात कही है, लेकिन बार-बार हो रहे आखिरी समय के कैंसिलेशन से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें