फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Match Referee: जयपुर की आस्था माथुर बनीं बीसीसीआई पैनल मैच रेफरी, देशभर में पांचवीं रैंक

Thu, 03 Jul 2025 08:04 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की आस्था माथुर ने बीसीसीआई मैच रेफरी परीक्षा में देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है। आस्था का चयन बीसीसीआई के आधिकारिक पैनल मैच रेफरी के लिए हुआ है।
विज्ञापन
आस्था माथुर पैनल मैच रेफरी के रूप में चयनित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की आस्था माथुर ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित मैच रेफरी परीक्षा में देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है। आस्था का चयन बीसीसीआई के आधिकारिक पैनल मैच रेफरी के रूप में किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, बीसीसीआई द्वारा 17 से 19 जून तक अहमदाबाद में मैच रेफरी परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें आस्था ने 77.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। बोर्ड ने शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बीसीसीआई के रेफरी पैनल में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान पुलिस को मिला नया डीजीपी, 1991 बैच के आईपीएस राजीव शर्मा संभालेंगे कमान
विज्ञापन


इससे पूर्व, राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) द्वारा बीसीसीआई परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसमें राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके अनुभवी पूर्व खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले आस्था माथुर, शलेंद्र गहलोत और पुनीत यादव को बीसीसीआई परीक्षा के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बॉडी बिल्डर ने जिम में लगाई फांसी, जान देने से पहले बनाया वीडियो, पुलिस कर रही जांच

आस्था की इस उपलब्धि पर आरसीए की एडहॉक कमेटी के संयोजक डी.डी. कुमावत, सदस्य धनञ्जय सिंह खींवसर, पिंकेश पोरवाल, आशीष तिवारी और मोहित यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आस्था माथुर की इस सफलता ने महिला क्रिकेट में रेफरी के रूप में एक नई मिसाल कायम की है। बेटी की इस सफलता से उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें