फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Assembly: इंदिरा गांधी पर टिप्पणी और विधायकों के निलंबन पर बवाल, जयपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2025 01:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधानसभा में हुए हंगामे के बाद छह कांग्रेसियों को निलंबित किए जाने से उपजा बवाल अब बड़ा रूप ले चुका है। राजधानी में प्रदेश भर से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में मंत्री अविनाश गहलोत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी पर हुए हंगामे और छह कांग्रेसी विधायकों के निलंबन के विरोध में आज राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। विधानसभा घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, लेकिन 22 गोदाम सर्कल स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर मार्च को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बलप्रयोग किया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।



कांग्रेस के नेताओं ने बैरिकेडिंग के बीच बने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप लगाया। पुलिस ने राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया है।
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करने की बात कह रहे हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा इंदिरा गांधी को 'दादी' कहे जाने के बाद सदन में हंगामा हो गया था। पिछले तीन दिनों से कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सदन के भीतर और पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

जयपुर में हो रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स लगाकर रोका गया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने हटाया। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि अविनाश गहलोत द्वारा ‘दादी’ शब्द का इस्तेमाल सदन की कार्रवाई से हटाया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें