फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo Crisis: इंडिगो की जयपुर एयरपोर्ट पर 7 फ्लाइट्स आज भी कैंसल, ज्यादातर उड़ाने शुरू हुईं

Mon, 08 Dec 2025 10:53 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

IndiGo Crisis:राजस्थान में भी आज इंडिगो विमानों का संचालन सामान्य रूप से शुरू होता नजर आया। हालांकि आज भी जयपुर एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली इंडिगो की 7 उड़ाने रद्द हुई हैं
विज्ञापन
इंडिगो संकट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IndiGo Crisis: बीते 3 दिनों से देश भर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से कोहराम मचा हुआ था। सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमानों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी। राजस्थान से इंडिगो की प्रतिदिन करीब 90 उड़ाने संचालित होती हैं। हालांकि आज भी देश भर में इंडिगो की कई उड़ाने कैंसल हो गई हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर  इंडिगो की करीब 7 उड़ाने रद्द हुई हैं। इनमें जयपुर से कोलकाता जाने वाली  (6E 207 JAI-CCU)  जयपुर से हैदराबाद के लिए  (6E-815 JAI-HYD) कोलकाता से जयपुर (6E-715 CCU-JAI), चेन्नई से जयपुर  (6E-6113 MAA-JAI) जयपुर से चेन्नई (6E-5362 JAI-MAA) , दिल्ली से जयपुर ( 6E-5337 DEL-JAI) और बॉम्बे से जयपुर  (6E-5052 BOM-JAI) की उड़ानें रद्द की गई हैं।  इसके अलावा भी देश भर में 100 से ज्यादा उड़ानें आज रद्द होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

बीते 3 दिनों में जयपुर, उदयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट पर करीब 60 से ज्यादा उड़ाने रद्द हुई जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीजीसीए की तरफ से इंडिगो को फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है तथा कंपनी को निर्देशित किया गया है कि यात्रियों का रिफंड तुरंत जारी किया जाए। 

इन फ्लाइट्स ने भरी उड़ान
  1. सुबह 5:35 बजे: बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-839
  2. सुबह 5:45 बजे: गोवा की फ्लाइट 6E-6977
  3. सुबह 5:50 बजे: चंडीगढ़ की फ्लाइट 6E-7742
  4. सुबह 6:10 बजे: हैदराबाद की फ्लाइट 6E-752
  5. सुबह 6:25 बजे: इंदौर की फ्लाइट 6E-7744
  6. सुबह 6:40 बजे: गुवाहाटी की फ्लाइट 6E-748
  7. सुबह 6:40 बजे: उदयपुर की फ्लाइट 6E-7465
  8. सुबह 9:05 बजे: जयपुर से कोलकाता फ्लाइट 6E-6247
  9. सुबह 9:20 बजे: जयपुर से जैसलमेर फ्लाइट 6E-7675
  10. सुबह 9:45 बजे: जयपुर से चंडीगढ़ फ्लाइट 6E-7718
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें