फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AJEYA WARRIOR-25: राजस्थान में शुरू हुआ भारत-यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास, आतंकवाद-रोधी अभियानों पर रहेगा फोकस

Mon, 17 Nov 2025 07:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत–यूके सैन्य अभ्यास ‘अजेया वारियर–25’ शुरू हो गया, जिसमें 240 सैनिक भाग ले रहे हैं। 14 दिन तक सेमी-अर्बन काउंटर-टेरर ट्रेनिंग, संयुक्त प्लानिंग और फील्ड एक्सरसाइज होंगी। यह 2011 से जारी प्रमुख द्विपक्षीय अभ्यास है।
 
विज्ञापन
भारत–यूके सैन्य अभ्यास ‘अजेया वारियर–25’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश प्रशिक्षण नोड, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में भारत और यूनाइटेड किंगडम का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘AJEYA WARRIOR-25’ आज से शुरू हो गया। यह अभ्यास आठवां संस्करण है, जो 17 से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। दोनों देशों की सेनाओं के 240 जवान, बराबर संख्या में शामिल हैं। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सिख रेजीमेंट के सैनिक कर रहे हैं। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने साझा की।

विज्ञापन

 
सेमी-अर्बन आतंकवाद-रोधी अभियानों पर प्रशिक्षण
अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सेमी-अर्बन क्षेत्रों में काउंटर-टेररिज़्म ऑपरेशंस पर विशेष जोर रहेगा। आने वाले 14 दिनों में दोनों देशों की टीमें ब्रिगेड स्तर पर संयुक्त मिशन प्लानिंग, इंटीग्रेटेड टैक्टिकल ड्रिल्स, सिमुलेशन आधारित परिदृश्य और कंपनी स्तर के फील्ड प्रशिक्षण अभ्यासों में भाग लेंगी। इन अभ्यासों का उद्देश्य वास्तविक परिस्थितियों की तरह आतंकवाद-रोधी अभियानों का अभ्यास करना है।


 
रणनीतिक कौशल साझा करने और समन्वय बढ़ाने का उद्देश्य
अभ्यास के दौरान भारतीय और ब्रिटिश सेना आपसी अनुभवों और श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करेंगी, ताकि टैक्टिकल दक्षता बढ़ाई जा सके। इस पहल का लक्ष्य जटिल परिस्थितियों में संयुक्त प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना और चुनौतीपूर्ण वातावरण में अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की समझ को और मजबूत करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘भाजपा का बस चले तो वह चुनाव करवाए ही नहीं’, धन वितरण और SIR को लेकर निर्वाचन आयोग पर भी बरसे पायलट
विज्ञापन

 
2011 से आयोजित होने वाला प्रमुख द्विपक्षीय सैन्य कार्यक्रम
‘अजेया वारियर’ 2011 से द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जा रहा है और इसे दोनों सेनाओं के बीच एक फ्लैगशिप सैन्य सहयोग कार्यक्रम माना जाता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार 2025 का यह संस्करण भारत और यूके के बीच पेशेवर साझेदारी, सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता व वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें