फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: SMS में बना देश का पहला लेजर और कॉस्मेटिक प्रोसिजर सेंटर, अगले साल से शुरू होगा इलाज

Mon, 10 Nov 2025 04:28 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 7 करोड़ की लागत से देश का पहला लेजर और कॉस्मेटिक प्रोसिजर सेंटर तैयार हुआ। आधुनिक तकनीक से स्किन, बाल और दाग-धब्बों का इलाज होगा। क्लियरेंस के बाद जनवरी 2026 में शुरू होगा, इलाज प्राइवेट की तुलना में सस्ता होगा।
विज्ञापन
SMS Hospital Jaipur - फोटो : SMS Hospital Jaipur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी में अब देश का पहला लेजर और कॉस्मेटिक प्रोसिजर सेंटर बनकर तैयार हो गया है। यह अत्याधुनिक केंद्र स्किन से जुड़ी लगभग सभी बीमारियों और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के इलाज की सुविधा देगा। हालांकि, आवश्यक क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण फिलहाल इसे शुरू होने में कुछ और समय लगेगा।

डॉ. दीपक माथुर, विभागाध्यक्ष, चर्म रोग विभाग ने बताया कि यह सेंटर देश का पहला और दुनिया का दूसरा ऐसा संस्थान होगा, जहाँ आधुनिक लेजर तकनीक से सभी प्रकार की स्किन प्रॉब्लम्स का इलाज संभव होगा। इससे पहले ऐसा सेंटर केवल लंदन में है। यहां प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (PRP) तकनीक से बालों की ग्रोथ बढ़ाने, घाव भरने और झुर्रियों को कम करने का इलाज भी किया जाएगा। डॉ. माथुर ने बताया कि कॉस्मेटिक प्रोसिजर के इलाज मुफ्त नहीं होंगे, लेकिन मरीजों से बहुत नाममात्र शुल्क लिया जाएगा। जहां निजी क्लीनिकों में इन प्रक्रियाओं पर 50 से 60 हजार रुपए तक खर्च होता है, वहीं एसएमएस अस्पताल में ये सेवाएं 3 से 6 हजार रुपए के बीच उपलब्ध होंगी।

इस सेंटर में मिलने वाली प्रमुख सेवाओं में —

  • झड़ते बालों को दोबारा उगाने का इलाज

  • चेहरे के मस्से और अनचाहे बाल हटाने की सुविधा

  • जन्मजात दाग-धब्बे, टैटू, पिगमेंटेशन और सफेद दाग (विटिलिगो) का एक्साइमर तकनीक से उपचार

  • चेहरे के खड्डों और निशानों को भरने की प्रक्रिया शामिल है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि यह केंद्र न केवल मरीजों के इलाज के लिए बल्कि डॉक्टर्स को ट्रेनिंग देने के लिए भी उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि “यह राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि अब एडवांस लेजर और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट सरकारी अस्पताल में सुलभ होंगे।” उन्होंने बताया कि सेंटर के लिए सभी मशीनें और उपकरण खरीदे जा चुके हैं। फिलहाल फर्नीचर और इंस्टॉलेशन का काम जारी है और जनवरी 2026 तक इसे औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें