फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD: जम गया माउंट आबू, प्रदेश के कई शहरों में दिन में भी शीतलहर, जानिए आगे मौसम का कैसा रहेगा हाल...

Sat, 03 Jan 2026 07:26 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में नए साल में पारा जमाव बिंदू पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जीरो डिग्री पर चला गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश में तीखी सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है...
विज्ञापन
माउंट आबू में जीरो डिग्री तापमान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IMD: राजस्थान में बारिश के बाद ठंड ने अचानक तेवर बदल लिए हैं। सीकर, हनुमानगढ़ सहित 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवाओं के चलते दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

नए साल में पहली बार प्रदेश में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया, जिससे वहां बर्फ जैसी ठंड का अहसास हुआ। वहीं रेगिस्तानी जिलों बाड़मेर और बीकानेर में भी भीषण सर्दी रही। बाड़मेर में इस सीजन पहली बार दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बीकानेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। शेखावाटी अंचल में गलनभरी ठंड का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रही। राजधानी जयपुर में भी शुक्रवार को दोपहर तक हल्का कोहरा छाया रहा। ठंड के इस मौसम का जयपुर आने वाले पर्यटक जमकर आनंद ले रहे हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, सीकर, चूरू और झुंझुनूं सहित उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया।

कोहरे और सर्द हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन बनी रही। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में रिकॉर्ड किया गया। राजसमंद में घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 4 जनवरी से प्रदेश में सर्द हवाओं की गति और तेज होगी। इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम की सर्दी और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें