फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में कड़ाके की ठंड बरकरार, 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Thu, 15 Jan 2026 07:17 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी किया है वहीं 19 जनवरी से बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है-
विज्ञापन
मौसम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का असर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि, 16 जनवरी से शीतलहर से कुछ राहत मिलने और 19 जनवरी से मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के ग्रामीण इलाकों में तेज सर्दी के चलते सुबह बर्फ जम गई। प्रदेश के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हनुमानगढ़ के रावतसर, पल्लू और नोहर के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में बर्फ जमने से फसलों पर पाले का असर देखा गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान भी केवल 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन जिलों में रात की सर्दी बरकरार

शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों में रात के समय तेज सर्दी का असर बना हुआ है। अलवर, पिलानी, सीकर, जैसलमेर, चूरू, गंगानगर, नागौर, सिरोही, फतेहपुर, करौली, दौसा, लूणकरणसर, झुंझुनूं और पाली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर जिले में बुधवार सुबह घना कोहरा भी छाया रहा।

दिन में धूप से मिली राहत

सुबह की कड़ाके की ठंड के बावजूद दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली। बुधवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 26.6 डिग्री सेल्सियस और पाली के जवाई क्षेत्र में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

19 जनवरी से बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में 19 और 20 जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

https://youtu.be/2mYCbcxSLJs?si=TNBS8u0MVUK2lmfo

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें