जयपुर के गूलर बांध का 25 करोड़ से पुनरुद्धार होगा। पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, गेट लगेंगे, जल प्रबंधन सुधरेगा और शहर को नया आकर्षक स्थल मिलेगा।
राजधानी जयपुर में स्थित गूलर बांध अब सिर्फ जल संरचना नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही एक बड़े टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के बाद इस प्रोजेक्ट ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। जल संसाधन विभाग ने करीब 25 करोड़ रुपये के मेगा डेवलपमेंट प्लान पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट के तहत बांध का न सिर्फ पुनरुद्धार होगा, बल्कि इसे आकर्षक घाट, गार्डन और लैंडस्केपिंग के साथ एक मॉडर्न टूरिस्ट स्पॉट में बदला जाएगा।
-बांध पर लगाए जाएंगे नए गेट, ताकि बारिश के दौरान जल प्रवाह कंट्रोल हो सके
- चंदलाई नहर के दोनों ओर बनेगी सुरक्षा दीवार
- पूरे क्षेत्र में होगा लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण
- गूलर बांध को बनाया जाएगा फैमिली और टूरिस्ट फ्रेंडली स्पॉट
गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग द्वारा कानोता, नेवटा, चंदलाई और गूलर जैसे प्रमुख बांधों के जीर्णोद्धार को लेकर भी काम चल रहा है। विभाग का कहना है कि इससे मानसून में जल प्रबंधन और बरसात के समय शहरी जल निकासी की समस्याओं का भी स्थायी समाधान भी किया जा सकेगा।