फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Vallabh Interview: चीयर गर्ल का पुरुष रूपांतरण बनकर घूम रहे डोटासरा को जनता ने नकारा, गौरव वल्लभ का तंज

Wed, 27 Nov 2024 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा, नाचने से वोट नहीं मिलते।
विज्ञापन
गौरव वल्लभ इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता गौरव वल्लभ ने राजधानी जयपुर में अमर उजाला के साथ खास बातचीत करते हुए राजस्थान के उपचुनाव में जो नतीजे आए हैं, उसका जिम्मेदार प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बताया। गौरव वल्लभ ने कहा, जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस पार्टी चीयर गर्ल का पुरुष रूपांतरण बनकर घूम रहे थे और सभा में जाकर डांस कर रहे थे, उसे जनता ने नकार दिया है। गौरव वल्लभ में यह भी कहा कि उनके इस बेहूदापन को जनता ने उसका सही स्थान दिखा दिया है।

विज्ञापन




गौरव वल्लभ ने कहा कि वोट मिलता है जमीनी स्तर से ऊपर उठकर। मुख्यमंत्री बनने वाले भजनलाल शर्मा की मेहनत को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूर दृष्टि को वोट मिलता है। गौरव वल्लभ ने कहा कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक करने वालों को उनके पद से बर्खास्त किया इस ईमानदारी को वोट मिलता है। पेपर लीक वालों को संरक्षण देने वालों को वोट नहीं मिलता। वल्लभ ने कहा कि वोट मिलता है पॉलिटिक्स ऑफ गुड गवर्नेंस को, पॉलिटिक्स डांसर को वोट नहीं मिलते।

'जगह-जगह जाकर नाच रहे थे'
गौरव वल्लभ ने कहा कि लोकसभा में जरा सा नाच कर देने से कुछ वोट आ ए तो इनको लगने लगा की नाच से ही जीत जाएंगे। इसलिए जगह-जगह जाकर नाच कर रहे थे। हरियाणा भी जाकर यह नाच दिखाकर आए थे, क्या हुआ हरियाणा में। यूपी चुनाव की सीटों पर जा जाकर नाच किया, क्या हुआ उन सातों सीटों पर अब क्यों नहीं नाच रहे हैं। मुख्यमंत्री का मजाक बनाने का काम यह पिछले 10 महीने से करते आ रहे हैं, अब किस मुंह से सदन में जाएंगे। राजस्थान उपचुनाव का नतीजा उन लोगों के मुंह पर एक तमाचा है, जो गवर्नेंस की जगह बेहूदा नाच दिखा रहे थे। जनता ने उनको उनकी सही जगह दिखा दी।
विज्ञापन


गौरव वल्लभ ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा की यह भाषा हो नहीं सकती। गोविंद सिंह डोटासरा जो भी बोलते हैं, वह राहुल गांधी की दिल्ली से भेजी हुई स्क्रिप्ट होती है, जिसको यहां पर पढ़ने का गोविंद सिंह डोटासरा का काम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें