फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर:राजस्थान में विदेशी MBBS डिग्री फर्जीवाड़ा, SOG ने 5 और आरोपी दबोचे

Thu, 19 Nov 2026 03:03 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान SOG ने फर्जी MBBS सर्टिफिकेट मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। FMGE परीक्षा में असफल रहे विदेशी MBBS डिग्रीधारियों ने लाखों रुपये में फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए। इनसे मेडिकल काउंसिल में पंजीयन और सरकारी कॉलेजों में प्रशिक्षण लिया। जांच में 100 से अधिक विदेशी डिग्रीधारियों की भूमिका सामने आई है। इस मामले में पहले भी 33 डॉक्टर और काउंसिल अधिकारी गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश से MBBS डिग्री लेकर भारत में डॉक्टर बनने के लिए FMGE परीक्षा पास करना अनिवार्य है। कई अभ्यर्थी यह परीक्षा पास नहीं कर पाए। उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर फर्जी प्रमाणपत्र हासिल किए।

इन्हीं फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीयन कराया गया। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षुता भी शुरू कर दी गई। राजस्थान SOG ने इस फर्जीवाड़े में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। जांच में 100 से अधिक विदेशी MBBS डिग्रीधारियों की भूमिका सामने आई है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असफल अभ्यर्थियों ने भानाराम के माध्यम से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाए। SOG थाने में 4 फरवरी 2026 को मुकदमा दर्ज हुआ था।

पांच नए आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस ने 16 नवंबर को सत्यप्रकाश खापरवाल, जयप्रकाश, विमल यादव, विश्वेंद्र सिंह चेची और दिशांत टेलर को गिरफ्तार किया। सत्यप्रकाश और जयप्रकाश ने चीन की सुजो मेडिकल यूनिवर्सिटी से MBBS किया था। FMGE में असफल होने पर उन्होंने हेमंत यादव की मदद से दिसंबर 2023 का फर्जी प्रमाणपत्र 15-15 लाख रुपये में बनवाया। विमल यादव ने कजाकिस्तान से MBBS किया था। उसने हेमंत यादव की मदद से जून 2023 का फर्जी प्रमाणपत्र 20 लाख रुपये में बनवाकर अलवर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षुता शुरू की।

अन्य आरोपियों की भूमिका
विश्वेंद्र सिंह चेची ने भी कजाकिस्तान से MBBS किया था। उसने इंद्रराज गुर्जर की मदद से 20 लाख रुपये में फर्जी प्रमाणपत्र बनवाया। धौलपुर मेडिकल कॉलेज से प्रशिक्षुता पूरी कर ली। इसी आधार पर उसे मेडिकल काउंसिल से अनंतिम पंजीयन भी मिला। दिशांत टेलर ने यतींद्र पटेल की मदद से 20 लाख रुपये में फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर दौसा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षुता शुरू की। SOG के अनुसार, इस मामले में पहले 33 विदेशी MBBS डिग्रीधारी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन पंजीयक राजेश शर्मा और अन्य कर्मचारी भी गिरफ्तार हुए हैं। मुख्य आरोपी भानाराम माली पर 20 से 30 लाख रुपये लेकर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें