फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 3 लाख से ज्यादा नाम कटे, चुनावी गणित बदला

Thu, 23 Apr 2026 10:03 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत 195 नगर निकायों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 1.10 करोड़ रह गई, जिसमें 3.22 लाख से अधिक नाम हटाए गए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 195 नगर निकायों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची चुनावी तैयारियों में अहम मानी जा रही है और इसके आधार पर आगे की चुनाव प्रक्रिया संचालित होगी।

195 निकायों की सूची जारी, बाकी पर काम जारी

विज्ञापन

निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश की कुल 309 स्थानीय निकायों में से 195 निकायों की अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है, जबकि शेष 113 निकायों में मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम अलग से संचालित किया जा रहा है।

ड्राफ्ट से अंतिम सूची तक घटे मतदाता
आंकड़ों के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 1,13,29,913 मतदाता शामिल थे। इसके बाद सूची के पुनरीक्षण के दौरान 2,27,879 नए मतदाताओं को जोड़ा गया, वहीं 5,49,916 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची में कुल 1,10,07,876 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर मतदाताओं का आंकड़ा

विज्ञापन

जारी अंतिम सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 56,57,921 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 53,49,578 दर्ज की गई है। इसके अलावा 377 ट्रांसजेंडर मतदाता भी सूची में शामिल हैं।

करीब 2.90% की कमी, जिलों में अलग-अलग रुझान
ड्राफ्ट सूची की तुलना में अंतिम सूची में 3,22,037 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है, जो लगभग 2.90 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाती है। जिला स्तर पर मतदाता संख्या में बदलाव भी देखने को मिला है। जोधपुर और उदयपुर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जबकि बाड़मेर और नागौर में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में ये सात दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, सरकार ने लगाई रोक, बाजार से हटाने के आदेश जारी

वार्ड और मतदान केंद्रों की पूरी तैयारी
चुनाव की व्यवस्थाओं के तहत राज्य के 39 जिलों में नगर निकायों के कुल 6,485 वार्ड बनाए गए हैं। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए 12,198 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

चुनावी प्रक्रिया का अहम चरण

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें