11:14 AM, 23-Apr-2024
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
उनियारा की सभा में मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं आपका आभारी हूं कि आपने मुझे गदा देकर बजरंग बली की जय करने का अवसर दे दिया। मुझे शूरवीरों की धरती सवाई माधोपुर आने का मौका मिला। चुनाव के दिन हैं एक-एक दिन में दो-तीन राज्यों में जाना होता है। इसलिए यहां आने के समय में थोड़ा परिवर्तन करना पड़ा। मुझे लगता है कि मेरी सभा के बाद भी यहां लोग आते रहेंगे लेकिन मैं इनमें जो उत्साह देख रहा हूं, उसमें एक मजबूत भारत के लिए आर्शीवाद है।