फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: रील के लिए झूठा प्रचार और पुलिस से खिलवाड़; राजस्थान पुलिस ने एल्विश को थमाया नोटिस, जानें मामला

Wed, 19 Feb 2025 10:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

हाल ही में एल्विश ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह अपनी कार में बैठा है और उसके आगे एक पुलिस वाहन चल रहा है। वीडियो में एल्विश ने दावा किया कि उसे पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा मिली है, जबकि पुलिस के मुताबिक एल्विश सिर्फ पुलिस वाहन के पीछे चल रहा था उसे कोई सुरक्षा नहीं दी गई। 
विज्ञापन
एल्विश यादव की कार के आगे चलता पुलिस वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादों में रहने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव अपने एक और कांड के चलते फिर चर्चा में है। इस बार जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने बाकायदा एल्विश को नोटिस जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजे गए नोटिस में एल्विश पर रील बनाने के लिए पुलिस से खिलवाड़ करने और झूठा प्रचार करने का आरोप है। 

विज्ञापन


एल्विश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो खुद को पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा मिलने का दावा कर रहा है। वीडियो में एल्विश खुद एक कार में बैठा वीडियो बना रहा है और उसकी कार के आगे एक पुलिस का वाहन चल रहा है। एल्विश अपने इस वीडियो में बता रहा कि उसको पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा मिली है। 

वहीं, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने इस मामले को स्पष्ट करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस की ओर से एल्विश कोई सुरक्षा नहीं दी गई। ये एल्विश यादव का प्रोपोगेडा है। उनका कहना है कि सड़क पर जा रहे पुलिस वाहन के पीछे-पीछे एल्विश ने अपनी कार दौड़ाई है। रील बनाने के लिए उसने पुलिस एस्कॉर्ट की झूठी बात का प्रचार किया है। इतना ही नहीं पुलिस की गाड़ी के पीछे चलते हुए एल्विश ने टोल भी क्रॉस कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद जयपुर पुलिस ने साइबर थाने में एल्विश के खिलाफ झूठा प्रचार करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में एल्विश को नोटिस भेजा गया है। इस मामले उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें