फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में ईद-उल-फितर: अमन-चैन की दुआ, कई जगह काली पट्टी बांधकर जताया गया विरोध

Sat, 21 Mar 2026 11:40 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान: ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और जरूरतमंदों में फितरा बांटा गया। इस बार कुछ जगहों पर शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर और काले झंडे लगाकर इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन
नमाज के बाद बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को प्रदेशभर में मुस्लिम समुदाय ने अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले जरूरतमंदों में फितरा (ईद का सदका) भी बांटा गया।

विज्ञापन


ईद के जश्न के बीच विरोध का स्वर
हालांकि इस बार ईद के जश्न के बीच विरोध का स्वर भी देखने को मिला। जयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई जिलों में शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। कई मस्जिदों पर काले झंडे भी लगाए गए। समुदाय के लोगों ने इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ विरोध जताते हुए नए कपड़े नहीं पहने और घरों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजन जैसे खीर और सेवइयां भी नहीं बनाई।

ये भी पढ़ें: अजमेर दरगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इधर, जयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। ईदगाह, चौक जामा मस्जिद और चक शिया जामा मस्जिद सहित प्रमुख नमाज स्थलों के आसपास पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात रहे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह फ्लैग मार्च भी निकाला गया। शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें