फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: शिखर अग्रवाल मामले में डोटासरा का तंज, बोले- भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है

Thu, 29 Oct 2026 04:23 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिखर अग्रवाल मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जवाब मांगा और जमीन खरीद-लीज सहित अन्य फैसलों की जांच की मांग की। उन्होंने पंचायत चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को एपीओ किए जाने के बाद राजस्थान में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है, अभी तो पार्टी शुरू हुई है।” डोटासरा ने शिखर अग्रवाल से जुड़े जमीन खरीद और लीज के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जनता के सामने आकर जवाब देने की मांग की।

मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

डोटासरा ने कहा कि शिखर अग्रवाल लंबे समय तक मुख्यमंत्री के सचिव रहे हैं। ऐसे में उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और कराए गए कामों पर मुख्यमंत्री से भी सवाल पूछे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर हैं तो इस मामले में पारदर्शिता दिखाएं और जरूरत पड़े तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करें।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने करीब 6.15 करोड़ रुपये में जमीन खरीदने और उसे 1.85 करोड़ रुपये सालाना लीज पर देने से जुड़े मामले को गंभीर बताया। उन्होंने दौलतपुरा में रीको की नीलामी रोके जाने, महिंद्रा सेज की फाइलों और अडानी समूह की परियोजना से जुड़े फैसलों की भी जांच कराने की मांग की।

ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर भी घेरा

डोटासरा ने आरोप लगाया कि राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सरकार के भीतर ही खींचतान चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के बड़े नेताओं पर कार्रवाई की बात करते रहे हैं, लेकिन अब भाजपा सरकार में भी कई मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें