फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimple Meena murder: किरोड़ी लाल मीणा ने टॉवर पर चढ़कर युवकों को सुरक्षित उतारा, न्याय दिलाने का दिया अश्वासन

Tue, 12 Nov 2024 09:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आंदोलनकारियों ने सांसद के सामने न्याय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता जैसी मांगें रखीं। किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर इन मांगों को उठाने का वादा किया।
विज्ञापन
टॉवर से युवकों लेकर नीचे उतरे मंत्री किरोड़लाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हिंडौन सिटी में हुए डिंपल मीणा हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारियों का संघर्ष जारी है। इसी संदर्भ में डिंपल मीणा को न्याय दिलाने के लिए दो युवक सोमवार को जयपुर के एमआई रोड स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा उपचुनाव का अपना कार्यक्रम छोड़कर तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


किरोड़ी लाल मीणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारी युवकों से टावर पर चढ़ने के पीछे का कारण जानने के लिए फोन पर बात की। युवाओं की बातों को सुनकर किरोड़ी लाल ने मामले की गंभीरता को समझा और उन्हें नीचे लाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने खुद सरकारी क्रेन की सहायता से टावर पर चढ़कर युवकों से संवाद किया और अंततः दोनों को अपने साथ सुरक्षित नीचे उतारा।




मीणा ने कहा कि ये लोग महीनों से शहीद स्मारक पर धरना दे रहे हैं। अब जब वे टावर पर चढ़े तो मैं परेशान हो गया। मैंने उनसे फोन पर संपर्क किया। वे मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उपचुनाव के बाद मैं सीएम से मिलकर इस मामले में केंद्र को पत्र लिखूंगा।
विज्ञापन




मौके पर युवाओं ने डिंपल मीणा हत्याकांड के मामले में न्याय और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। युवकों ने इस प्रकरण को लेकर अपनी मांगें सांसद के सामने रखीं, जिनमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, तथा सुरक्षा देने जैसी प्रमुख मांगे शामिल थीं। किरोड़ी लाल मीणा ने युवाओं की हर मांग को सुना और इनकी वाजिबता को समझते हुए उन पर अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर इन मुद्दों को उनके समक्ष रखेंगे और हरसंभव प्रयास करेंगे कि इन मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि डिंपल मीणा को न्याय दिलाने के लिए हर कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


डिंपल मीणा हत्याकांड ने राजस्थान में खासा आक्रोश पैदा किया है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और न्यायिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और इससे संबंधित मांगें बढ़ती जा रही हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने जनता को यह विश्वास दिलाया कि वह हर पीड़ित के लिए न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे और राज्य सरकार से पूरी गंभीरता से इस मामले को हल करने की मांग करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें