फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सतीश पूनिया को कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में लगाया, जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी, बेंगलुरु रवाना

Tue, 18 Apr 2023 08:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। बीजेपी हाईकमान का निर्देश मिलते ही पूनिया जयपुर से कर्नाटक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजस्थान से बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां की ड्यूटी लगाई है। डॉ. सतीश पूनियां कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सतीश पूनियां को विशेष तौर पर बेंगलुरु ग्रामीण जिला की सीटों पर जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


किसान-ओबीसी और प्रवासी राजस्थानी बाहुल्य सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार और मैनेजमेंट
जानकारी के मुताबिक सतीश पूनियां लगभग 20-21 दिन कर्नाटक के किसान-ओबीसी बाहुल्य वाली सीटों और प्रवासी राजस्थानी बाहुल्य सीटों पर चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक सतीश पूनियां गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब  विधानसभा चुनावों में भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें