फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने 24 सीटों पर दर्ज की जीत, मुख्यमंत्री-मंत्रियों के इलाकों में हारी भाजपा

Thu, 26 Nov 2026 07:52 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24 सीटें जीतकर भाजपा को बड़ा झटका दिया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के गढ़ में हार, क्रॉस वोटिंग और बगावत ने सियासी हलचल बढ़ाई।

 

विज्ञापन
चुनावी जीत के बाद जश्न-पीसीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान के 37 जिलों में हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को केवल नौ सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में 26 जिलों में महिला जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी ने दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक सीट पर विजय हासिल की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर सहित तीन केंद्रीय मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


दिग्गजों के गढ़ में मिली हार

मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में भाजपा प्रत्याशी पूजा जाटव को हार का सामना करना पड़ा, जहां कांग्रेस की रेनू बाला जिला प्रमुख चुनी गईं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राजनीतिक कार्यक्षेत्र झालावाड़ में तो भाजपा जीती, लेकिन उनके गृह जिले धौलपुर में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निर्वाचन क्षेत्र अलवर और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व गजेंद्र सिंह शेखावत के क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे। इन जिलों में हुए जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को पहले ही बहुमत मिला था। ब्यावर जिले में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां भाजपा की निर्मला एक वोट से हार गईं और कांग्रेस की ममता गुर्जर जिला प्रमुख बनीं। वहीं जैसलमेर में कांग्रेस की 21 वर्षीय संतोष कुमारी निर्वाचित हुई हैं।

क्रॉस वोटिंग और अनुशासनात्मक कार्रवाई

चुनाव के दौरान कई जिलों में क्रॉस वोटिंग की घटनाएं सामने आईं। चूरू में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी पार्टी में हुई क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह जीत दर्ज करने में सफल रहीं। बीकानेर में भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य गोविंद राम मेघवाल अपनी पुत्री सरिता को जिला प्रमुख बनवाना चाहते थे। टिकट न मिलने पर उनके खेमे के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की, हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस की निकिता डूडी चुनाव जीत गईं। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गोविंद राम मेघवाल और उनकी पुत्री को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढें-राजस्थान: पंचायत चुनाव में झटके के बाद भाजपा का दिल्ली में मंथन, मदन राठौड़ समेत पूरी टीम तलब
विज्ञापन


दिल्ली में रिपोर्ट और तनाव का माहौल

मतदान के दौरान जयपुर, भरतपुर और भीलवाड़ा में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। जिला प्रमुख चुनाव से तीन दिन पहले घोषित हुए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भी राज्य सरकार के 17 मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। लगातार मिली हार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से रिपोर्ट ली है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें