फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoli-Uniyara: कांग्रेस से बागी व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने जड़ा SDM को थप्पड़; वोटिंग के बीच हंगामा

Wed, 13 Nov 2024 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Deoli-Uniyara Bypoll: मतदान केंद्र पर नोंकझोंक के बाद नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा। उन्होंने आरोप लगाया था कि ईवीएम में उनका सिंबल हल्का नजर आ रहा है।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने जड़ा SDM को थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में टोंक जिले की देवली उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने तैश में आकर मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


इससे वहां माहौल बिगड़ गया। इस घटना के बाद वहां हंगामा हो गया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और एसडीएम में ग्रामीणों की मांग को लेकर झड़प हो गई थी। उसके बाद नरेश मीणा ने अपना आपा खो दिया और एसडीएम को थप्पड़ दे मारा।

जानकारी के अनुसार देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र की कचरावता ग्राम पंचायत के समरावत गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर रखा था। ग्रामीणों का कहना था कि उनका गांव पहले उनियारा उपखंड में था, लेकिन बाद में पिछली सरकार ने उनके गांव को उनियारा से हटाकर देवली में उपखंड में शामिल कर दिया था। इससे वे नाखुश हैं। ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उनके गांव को वापस उनियारा में शामिल किया जाए।
विज्ञापन


सफाई में क्या कुछ कहा
विज्ञापन

नरेश मीणा ने थप्पड़ वाली घटना के ऊपर अपना स्पष्टीकरण देते हुए कारण बताया है कि पिछले 4 घंटे से वे धरना दे रहे हैं। गांव वालों की मांग है कि जो देवली को उपखंड में जोड़ा गया है, उसको वापस उनियारा उपखंड में जोड़ दिया जाए, पर एसडीएम ने विरोध कर रहे ग्राम वासियों के अगेंस्ट जाकर तीन लोगों को वोट डलवाया है, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और यह घटना घटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें