फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अंबेडकर पर टिप्प्णी को लेकर आज से कांग्रेस का जय बापू, जय भीम और जय संविधान अभियान, क्या होगा?

Sat, 04 Jan 2025 09:35 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फिर से आंदोलन की राह पकड़ ली है। आज देश भर में कांग्रेस जय बापू, जय भीम और जय संविधान अभियान चला रही है। अभियान के तहत राजस्थान के जिलों और ब्लॉक्स में रैलियां व धरने होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सड़क पर पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही है। अगले कुछ दिनों तक कांग्रेस एक के बाद एक आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। अंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में आज से कांग्रेस का धरने और प्रदर्शन करेगी। एआईसीसी के निर्देश पर रजास्थान में भी कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान चलाएगी। अभियान के तहत यहां जिलों और ब्लॉक में रैलियां, धरना और प्रदर्शन जैसे आयोजन होंगे। यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। मामले को लेकर पहले कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा और राज्यों में जमकर विरोध जताया था। लेकिन, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद 7 दिन तक आंदोलन स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन


जिला और ब्ल़ॉक मुख्यालय पर होगा विरोध
कांग्रेस का यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान रैलियां,धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी इस धरने प्रदर्शन के लिए शेड्यूल जारी करेगी। आंदोलन का समापन 26 जनवरी को भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर मध्यप्रदेश के महू में होगा। 
समापन पर महू में एक विशाल जनसभा होगी, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे संबोधित करेंगे। बता दें कि यह अभियान पहले 27 दिसंबर से शुरू होना था, लेकिन मनमोहन सिंह के निधन के चलते 7 दिन का शोक घोषित होने पर यह पोस्टपोंड हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर संवाददाता की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें