फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा 195 रुपए महंगा, नई कीमत 2 हजार पार पहुंची

Wed, 01 Apr 2026 11:29 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

साल 2026 में पांचवीं बार कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 195 रुपए इजाफा हुआ है। राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत 2106 रुपए तक पहुंच गई है। ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते लोग ब्लैक में सिलिंडर खरीदने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 195 रुपए इजाफा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर। एक तरफ बाजार में एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत और दूसरी तरफ लगातार बढ़ती कीमतें, इस दोहरी मार ने कमर्शियल उपभोक्ताओं की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 195 रुपए का इज़ाफा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद राजस्थान में कमर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 1911 रुपए से उछलकर 2106 रुपए तक जा पहुंची है। यह इस साल की पांचवीं बढ़ोतरी है, जिसने व्यापारिक क्षेत्र में बेचैनी और चिंता की लहर दौड़ा दी है।
विज्ञापन


145 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों की नई दर सूची आज से प्रभावी हो गई है। अगर पूरे साल का हिसाब लगाएं तो जनवरी में 111 रुपए, फरवरी में 49.50 रुपए, मार्च में दो चरणों में पहले 27.50 और फिर 114 रुपए की वृद्धि हुई थी। अब अप्रैल की इस बढ़ोतरी को जोड़ें तो साल 2026 में कमर्शियल सिलेंडर कुल करीब 497 रुपए महंगा हो चुका है।


लोग ब्लैक में सिलिंडर खरीदने को मजबूर
जानकारों के अनुसार, ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसकी सीधी मार स्थानीय बाजारों पर पड़ रही है। मार्च से चली आ रही यह किल्लत अभी थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हैं कि कई जगहों पर कमर्शियल उपभोक्ताओं को जरूरत भर के भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे और उन्हें मजबूरन ब्लैक में ऊंचे दामों पर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन



घरेलू सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि इस बार घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 916.50 रुपए पर यथावत बना हुआ है। लेकिन पिछले महीने किल्लत के दौरान घरेलू सिलेंडर पर भी 60 रुपए की चोट पड़ चुकी है, जिसे लोग अभी तक भूले नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- IAS Tranfers: सीएमओ में पहली बार 11 आईएएस की फौज, सीएस को नहीं मिला पसंद का अफसर!
विज्ञापन


लगातार बढ़ती कीमतों और सिलेंडर के टोटे ने छोटे व्यापारियों, ढाबा-होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की नींद उड़ा दी है। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो इसकी आंच सीधे आम आदमी की थाली और जेब तक पहुंचते देर नहीं लगेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें