फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: जयपुर में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर कई बार की दरिंदगी; मामला दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 06:45 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर में कोचिंग में पढ़ने वाली 27 वर्षीय छात्रा से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच SHO पूनम चौधरी कर रही हैं।
विज्ञापन
बजाज नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उसने आरोपी पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच बजाज नगर थाना प्रभारी (SHO) पूनम चौधरी के नेतृत्व में की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय युवती टोंक रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती है। वहीं उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने छात्रा से दोस्ती बढ़ाई। आरोपी ने उसे भरोसे में लेकर कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसी बहाने वह उसे अलग-अलग जगह बुलाने लगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन आरोपी ने मिलने के बहाने उसे बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। इसी बहाने आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी मुकर गया और उससे बात करना भी बंद कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान बस अग्निकांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 22, परिजनों को मिलेगा 10 लाख मुआवजा, छह मरीज अब भी वेंटिलेटर पर

आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई और बजाज नगर थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पूनम चौधरी के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। मामले से जुड़े डिजिटल सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी जांच शुरू की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।


यह भी पढ़ें- Jaisalmer Bus Fire: हादसे के बाद चेती सरकार; बस सुरक्षा मानकों की जांच तेज, 66 बसें जब्त, हाई-लेवल कमेटी गठित

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें