भाजपा के ट्वीट पर ओएसडी लोकेश शर्मा ने पलटवार करते हुए जनता से पूछा कि BJP के दावों से आप कितने सहमत हैं, जरा भारतीय जनता पार्टी को बताने की ज़हमत उठाइए, ताकि इनको अहसास हो, इस देश की जनता वो नहीं है, जो ये समझते हैं।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं बीजेपी और कांग्रेस की प्रदेश सरकार और पार्टी में सोशल मीडिया पर भी खींचतान बढ़ती जा रही है। बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी की गारंटी चुनावी वादे नहीं होते हैं। मोदी जो गारंटी देता है उसे जमीन पर उतार कर रहता है। वहीं, सीएम गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने जवाब दिया कि "बीजेपी का एक ही फंडा है, सफेद झूठ बोलो, जोर-जोर से बोलो।"
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी और कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा ने बीजेपी के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने जनता को लिखा कि BJP का एक ही फंडा है "सफ़ेद झूठ बोलो, जोर-जोर से बोलो!" उन्होंने जनता से पूछा कि "मोदी की गारंटी चुनावी वादे नहीं होते हैं। मोदी जो गारंटी देता है, उसे जमीन पर उतार कर रहता है।" BJP के इस दावे से आप कितने सहमत हैं, जरा भारतीय जनता पार्टी को बताने की ज़हमत उठाइए, ताकि इनको अहसास हो, इस देश की जनता वो नहीं है, जो ये समझते हैं और बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं।
लोकेश शर्मा ने आगे कहा- "बहुत हुई मंहगाई की मार..." से लेकर कालेधन की वापसी, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार, किसान की डबल इनकम, काशी को क्योटो जैसा बनाने के वादे इत्यादि-इत्यादि... सारी गारंटियां जनता को जुबानी याद हैं।