फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में आज: सीएम भजनलाल की मॉर्निंग वॉक, पंचायत चुनाव की हलचल और अलका लांबा की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Wed, 28 Oct 2026 08:29 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक की। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। आरआईसी में  वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट हो रहा है। पीसीसी में अल्का लांबा का प्रेस कांफ्रेंस होगी।
विज्ञापन
jaipur today - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में बुधवार, 28 अक्टूबर को राजनीतिक गतिविधियों और पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच कई अहम कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह सेंट्रल पार्क पहुंचे और वहां मॉर्निंग वॉक की। वहीं, पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दलों को भवानी निकेतन से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। इसके अलावा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट का आयोजन जारी है। दोपहर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार सुबह सेंट्रल पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने मॉर्निंग वॉक की। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान पार्क में सुबह की गतिविधियां जारी रहीं।

पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू

विज्ञापन


जयपुर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। द्वितीय चरण में अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी एवं शाहपुरा पंचायत समितियों के 81 वार्डों तथा जिला परिषद के वार्ड संख्या 11 से 14 एवं 51 से 57 में मतदान होगा। इन क्षेत्रों में कुल 413 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। द्वितीय चरण में कुल 3 लाख 78 हजार 364 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट का आयोजन चल रहा है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

अलका लांबा दोपहर में करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा बुधवार दोपहर 12 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इंदिरा गांधी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसमें एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ महारैली’ की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर जानकारी दी जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति भी साझा की जाएगी। कांग्रेस की यह महारैली आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें