फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ जयपुर की मुहिम पर सवाल: मेयर सुनील कोठारी के नाम के बोर्ड के ठीक सामने जमा मिला कचरा, क्या बोले महापौर?

Wed, 04 Nov 2026 04:15 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में स्वच्छता के दावों के बीच मेयर सुनील कोठारी के निवास से कुछ मीटर दूर भैरों बाबा मंदिर के बाहर कचरे का ढेर लगा है। अमर उजाला के सवाल पर मेयर ने तत्काल सफाई करवाने का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
जयपुर मेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दावे स्वच्छ जयपुर के, लेकिन हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावों के बीच मेयर के निवास से कुछ ही मीटर दूर स्थित प्रसिद्ध मंदिर के बाहर कचरे का ढेर लगा हुआ है। दीपावली पर गुलाबी नगरी को स्वच्छ बनाने का दावा कर रहे नवनिर्वाचित मेयर सुनील कोठारी के सामने जब अमर उजाला ने यह तस्वीर रखी तो उन्होंने तत्काल सफाई करवाने का आश्वासन दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब शहर की सफाई मेयर की पहली प्राथमिकता है तो उनके आसपास ही ऐसी स्थिति कैसे बनी हुई है?

विज्ञापन

जौहरी बाजार में मेयर सुनील कोठारी के नाम का बोर्ड लगा हुआ है। इसी गली के ठीक सामने गोपालजी के रास्ते में प्रसिद्ध भैरों बाबा मंदिर स्थित है। मंदिर के बाहर कचरे का ढेर लगा हुआ है। अमर उजाला ने जब मेयर से इस संबंध में सवाल किया कि उनके नाम के बोर्ड के ठीक सामने मंदिर के बाहर कचरा जमा है और वे स्वच्छता को पहली प्राथमिकता बता रहे हैं, तो क्या यह स्थिति उनकी नजर में नहीं आई? इस पर कोठारी ने कहा कि आपने इसे संज्ञान में लाया है। इसे तुरंत दिखवाते हैं और आगे की स्थिति देखते हैं।

पढे़ं:  मिठाई के डिब्बों में रुपये बांटने का आरोप, गांव में मचा हंगामा; पुलिस ने वैन जब्त की

विज्ञापन


पिंक टॉयलेट लगवाने के लिए जगह की चुनौती
मेयर से जब पूछा गया कि दीपावली का सीजन निकल जाएगा और पर्यटक जयपुर की जो छवि लेकर जाएंगे, उसे बाद में बदलना मुश्किल होगा। ऐसे में क्या समय रहते व्यवस्थाएं सुधर पाएंगी? इस पर कोठारी ने कहा कि उनके सामने सबसे बड़ी समस्या पिंक टॉयलेट लगवाने के लिए उपयुक्त जगह तलाशने की है। हालांकि, इस काम में व्यापार मंडल का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


सवाल मंशा का नहीं, अमल का है
जयपुर को स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पर लाने की मंशा सभी की है। मेयर भी स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं, लेकिन मंदिरों के बाहर कचरे के ढेर और बाजारों में बुनियादी सुविधाओं की कमी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर रही है। जब मेयर के निवास के इतने नजदीक स्थित मंदिर के बाहर ही कचरा जमा है तो शहर के दूसरे इलाकों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अब देखना होगा कि दीपावली से पहले सफाई के दावे धरातल पर कितने उतरते हैं और गुलाबी नगरी की तस्वीर वास्तव में कितनी बदल पाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें