फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अब जोड़-तोड़ से बोर्ड बनाने की तैयारी; चित्तौड़गढ़ में आरएलपी प्रत्याशी को ले गई भाजपा; वीडियो वायरल

Mon, 23 Nov 2026 07:30 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद की लड़ाई 14-14 सीटों पर बराबर है। RLP की एकमात्र सदस्य शंकरी भील ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के साथ उनके सीसीटीवी वीडियो सामने आने पर अपहरण के आरोप लगे।
विज्ञापन
आरएलपी प्रत्याशी को ले जाते हुए वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव के नतीजों में बुरी तरह मात खाने के बाद अब बीजेपी अब जोड़-तोड़ की राजनीति कर बोर्ड बनाने में जुट गई है। पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद अब चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में प्रधान की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी पर अटका हुआ था, लेकिन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की एक सीट ने पूरे चुनाव का गणित बदल दिया है। 29 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा और कांग्रेस को 14-14 सीटें मिली हैं, जबकि एक सीट पर RLP प्रत्याशी शंकरी भील ने जीत दर्ज की है। ऐसे में प्रधान बनाने के लिए दोनों दलों की नजर इस एकमात्र सदस्य पर टिकी हुई है।

चुनाव परिणाम आने के बाद से ही शंकरी भील को लेकर दोनों खेमों में हलचल थी। इसी बीच चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और शंकरी भील से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सियासी विवाद गहरा गया। वीडियो में विधायक शंकरी भील और उनके पति रतनलाल के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके भाजपा खेमे को समर्थन देने की चर्चाएं तेज हो गईं।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जालोर में कांग्रेस का दबदबा, 14 में से 13 पंचायत समितियों में बहुमत; जिला परिषद की 31 सीटें जीतीं

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और RLP ने लगाए गंभीर आरोप

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कांग्रेस और RLP ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पर शंकरी भील को अपने साथ ले जाने और दबाव बनाने के आरोप लगाए। RLP के जिला प्रभारी बद्रीलाल जाट ने आरोप लगाया कि विधायक पार्टी की जीती हुई सदस्य को जबरन अपने साथ ले गए हैं।

उन्होंने ऐलान किया कि सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही शंकरी भील को भाजपा के कब्जे से वापस लाने की मांग उठाई जाएगी। इस घटनाक्रम ने प्रधान पद के चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच टकराव और बढ़ा दिया है।

शंकरी भील ने वीडियो जारी कर बताई अपनी मर्जी

दूसरी ओर, शंकरी भील और उनके पति रतनलाल ने वीडियो जारी कर अपहरण और दबाव के आरोपों को खारिज किया है। शंकरी भील ने कहा कि उन्हें किसी ने कोई काम करने के लिए मजबूर नहीं किया है। उन्होंने विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए अपनी मर्जी से भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, इस संबंध में फैल रही बातें बेबुनियाद हैं और केवल अफवाह हैं।

शंकरी भील के इस बयान के बाद भाजपा का प्रधान बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने पंचायत चुनाव के बाद जिले की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

तीन सीसीटीवी वीडियो में क्या दिखा?

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और शंकरी भील से जुड़े तीन वीडियो सामने आए हैं। इन फुटेज में मुलाकात से लेकर फैक्ट्री से रवाना होने तक की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

- पहला वीडियो: भीलवाड़ा जिले के गंगापुर में एक फैक्ट्री के बाहर शंकरी भील, उनके पति रतनलाल और कुछ अन्य लोग बैठे दिखाई देते हैं। कुछ देर बाद काली कार से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पहुंचते हैं। वीडियो में रतनलाल उनके पैर छूते नजर आते हैं। इसके बाद सभी फैक्ट्री के अंदर चले जाते हैं।

- दूसरा वीडियो: फैक्ट्री के अंदर विधायक आक्या, शंकरी भील, उनके पति और अन्य लोग एक साथ बैठकर बातचीत करते दिखाई देते हैं।

- तीसरा वीडियो: शंकरी भील और उनके पति फैक्ट्री से बाहर निकलते हैं। शंकरी के हाथ में एक बैग नजर आता है। इसके बाद दोनों सफेद कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं।

एक सीट ने बना दिया प्रधान पद का पूरा चुनाव दिलचस्प

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों की बराबरी के कारण RLP सदस्य की भूमिका निर्णायक हो गई है। शंकरी भील के भाजपा को समर्थन देने के ऐलान से भाजपा को बढ़त मिल गई है। अब तक का घटनाक्रम बताता है कि पंचायत समिति के प्रधान पद का चुनाव केवल संख्या बल की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि इसमें अपहरण के आरोप, सीसीटीवी फुटेज और राजनीतिक दावों ने भी बड़ा मुद्दा बना दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें