फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंधेरा: अचानक बिजली जाने से मचा हड़कंप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Fri, 12 Jun 2026 07:41 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली गुल होने का मामला तूल पकड़ गया है। करीब 20 मिनट तक अंधेरा छाया रहा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने घटना की जांच के आदेश देते हुए समिति गठित की है।

 

विज्ञापन
मोबाइल की फ्लैशलाइट के बीच की प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली गुल होने के मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल मचा दी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले की पड़ताल के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है, जो घटना के कारणों और भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे प्रेस वार्ता प्रभावित हुई और करीब 20 मिनट तक मुख्यालय अंधेरे में डूबा रहा।

केंद्रीय मंत्री ने फ्लैशलाइट के बीच गिनाई उपलब्धियां
हालांकि, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति को सहजता से संभालते हुए पत्रकारों से अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट चालू करने का आग्रह किया और उसी रोशनी में प्रधानमंत्री की उपलब्धियों पर चर्चा जारी रखी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी हलचल का माहौल रहा।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर हुए थे ट्रिप
ऊर्जा विभाग के अनुसार 400 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) पर तकनीकी कार्य के दौरान 250 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए थे। इसके चलते वैशाली नगर, भांकरोटा, चंबल पावर हाउस क्षेत्र तथा पीडब्ल्यूडी बंगला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। विभाग का दावा है कि 10 से 17 मिनट के भीतर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी तथा दोनों ट्रांसफार्मर शाम 4:21 बजे पुनः चालू कर दिए गए।

ये भी पढ़ें-  संविदा पर संकट, सिस्टम पर सवाल: नौकरी जाने के डर से डिप्रेशन में आया नर्सिंगकर्मी; जहरीला पदार्थ खाने से मौत

सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी दिल्ली तक पहुंची और इसे गंभीरता से लिया गया। इसी के बाद ऊर्जा विभाग को तत्काल जवाबदेही तय करने और जांच कराने के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर लगातार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कुछ जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्युत तंत्र की निगरानी और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें