फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन; हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 02 Jun 2026 03:29 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के मनोहरपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवतार असवाल की कबाड़ गोदाम में हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। पुलिस ने चार टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
जयपुर में भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर कस्बे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवतार असवाल उर्फ पप्पू (55) की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार रात उनका शव बस स्टैंड के पास स्थित कबाड़ गोदाम में खून से लथपथ मिला। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की है।

विज्ञापन


धरने पर बैठे परिजन
घटना के विरोध में मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीण मनोहरपुर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने हत्या का शीघ्र खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। स्थिति को देखते हुए थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार रामवतार असवाल सोमवार शाम अपने कबाड़ गोदाम पर मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शाम करीब साढ़े सात बजे एक व्यक्ति गोदाम पर पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन गोदाम पहुंचे, जहां वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत निम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढें- Baran News: शाहाबाद में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, मासूम समेत 3 की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात में एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। गोदाम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक ने हमले के दौरान बचाव का प्रयास किया था, जिसके चलते उनकी कलाई पर भी गहरा घाव मिला है।

एडिशनल एसपी रणवीर सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका सामने आई है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य बनाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें