फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: सीएम ने कांग्रेस पर लगाया विभाजन का आरोप, बोले- देश की एकता और अखंडता पर आंच नहीं आने देंगे

Thu, 14 Aug 2025 10:10 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के नाल में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर सत्ता के लालच में तुष्टिकरण की राजनीति कर देश का बंटवारा कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण लाखों लोगों की जान गई और करोड़ों अपने ही देश में शरणार्थी बन गए।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए देश का बंटवारा किया, जिससे लाखों लोगों की जान गई और करोड़ों अपने ही घर में शरणार्थी बन गए। वे बीकानेर के नाल में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल, महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुष विभाजन नहीं चाहते थे, लेकिन कांग्रेस की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण देश में नरसंहार हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपने को पूरा किया और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू कर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न झेल रहे हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई शरणार्थियों को न्याय दिलाया।

ये भी पढ़ें- 'सच्चे योद्धा थे पिता... बेटी ने डुबो दिया नाम', डिप्टी सीएम पर गुढ़ा का तंज, क्यों कही ये बात
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 2014 में 11वें स्थान से अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगी। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि स्थानीय रोजगार और कुटीर उद्योगों को मजबूती मिले। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर ने विभाजन का दर्द करीब से महसूस किया है और आज भी इसकी कहानियां पीढ़ियों तक जीवित हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नाल में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और तिरंगे को देश की आन-बान-शान का प्रतीक बताया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें