फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान की सुरक्षा और आतंकी साजिश पर हुई चर्चा

Thu, 19 Nov 2026 01:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सीमावर्ती सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने श्रीगंगानगर के रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट मामले में राजस्थान एटीएस की कार्रवाई और दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती राज्य होने के नाते राजस्थान की सुरक्षा स्थिति और हाल की गतिविधियों की जानकारी गृह मंत्री को दी।

रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट मामले की दी जानकारी

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाकिस्तान सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़-सूरतगढ़ (रामसिंहपुर) रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट मामले में राजस्थान एटीएस की कार्रवाई का ब्योरा साझा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान एटीएस ने इस मामले में पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कामकाज, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और हाल ही में हुए निकाय एवं पंचायत चुनावों में संगठन तथा नेताओं की भूमिका से जुड़ी रिपोर्ट भी अमित शाह को सौंपी।

जल प्रबंधन और सिंचाई सुविधाओं पर भी चर्चा

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मुलाकात की। इस बैठक में प्रदेश में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) और यमुना जल समझौते के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।

शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी काशी बाई के निधन पर दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें