फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भारत के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर अशोक गहलोत ने दी बधाई, जानें क्या कहा?

Sun, 08 Mar 2026 11:03 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर तीसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में खुशी का माहौल है और तिरंगा पूरी दुनिया में लहरा रहा है।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया और उसे मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया। 2007 और 2024 के बाद अब 2026 में भी भारत ने टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है।

इस ऐतिहासिक जीत पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया है, जिसने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की। यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। सभी देशवासियों को बधाई एवं पूरी टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएँ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें