फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की हवा जहरीली; चूरू-गंगानगर में ‘गंभीर’ स्तर, जयपुर समेत कई जगहों पर AQI खराब श्रेणी में पहुंचा

Thu, 23 Oct 2025 07:47 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दीपावली के बाद राजस्थान की हवा फिर जहरीली हो गई। चूरू, गंगानगर में वायु गुणवत्ता ‘Severe’ स्तर पर पहुंची। जयपुर में AQI 101 रिकॉर्ड हुआ। विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में प्रदूषण और एयर क्वालिटी इंडेक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के बाद राजस्थान में वायु गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर बनी हुई है। प्रदेश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘खराब’ से लेकर ‘गंभीर (Severe)’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, चूरू, गंगानगर, में हवा की स्थिति ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। चूरू में AQI इंडेक्स 353, गंगानगर में 320 और बीकानेर में 209 दर्ज किया गया ,जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माने जाते हैं। हालांकि गंगानगर और चूरू में AQI इंडेक्स खराब होने की बड़ी वजह खेतों में जलाई जाने वाली पराली भी है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में हवा की दिशा और गति बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है। हालांकि, ठंड और नमी के कारण सुबह-शाम धुंध बढ़ सकती है।

जयपुर की हवा ‘खराब’ श्रेणी में

राजधानी जयपुर में AQI 101 दर्ज किया गया, जो ‘Poor यानी खराब’ श्रेणी में आता है। हवा में PM10 का स्तर 83 और PM2.5 का स्तर 52 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।

वहीं अलवर (243), गंगानगर (320) और बीकानेर (209) में स्थिति और भी खराब रही। 

 अन्य प्रमुख शहरों की स्थिति

 स्वास्थ्य पर प्रभाव

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान वायु गुणवत्ता बच्चों, बुजुर्गों और फेफड़ों से संबंधित रोगियों के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे में सुबह-शाम के समय बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और घर के अंदर वेंटिलेशन बनाए रखने की सलाह दी गई है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें