फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: आयुष्मान टॉवर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू; बड़ा हादसा टला

Wed, 29 Jan 2025 11:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन अभी इसकी जांच कर रहा है। आग की सूचना सुबह 10:20 बजे फायर ब्रिगेड को दी गई।
 
विज्ञापन
आयुष्मान टॉवर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के प्रतिष्ठित एसएमएस इलाके में स्थित आयुष्मान टॉवर में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग चौथे माले पर लगी, जिससे पूरे टॉवर में धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग तारों के बंडलों में लगी थी।

विज्ञापन


प्रशासन नहीं दे पाया आग लगने का कारण
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन अभी इसकी जांच कर रहा है। राहत की बात यह है कि आयुष्मान टॉवर अभी पूरी तरह से तैयार नहीं था, जिससे बड़े हादसे की संभावना टल गई।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू
आग की सूचना सुबह 10:20 बजे फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें