फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: बाइक पर घुमाने के बहाने 11 साल के बच्चे का अपहरण, एक लाख फिरौती मांगी, मासूम को अलवर में छोड़कर फरार

Tue, 05 Aug 2025 11:43 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र एक 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया। आरोपी पीड़ित परिवार का परिचित है और उसने बच्चे को बाइक पर घुमाने के बहाने अपहरण कर लिया। इसके बाद बच्चे की मां से फोन पर 1 लाख रुपये फिरौती की मांग की।
विज्ञापन
थाना रामनगरिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में रविवार को 11 साल के मासूम पीयूष योगी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ित परिवार का परिचित था और अक्सर उनके घर आता-जाता था। उसने घुमाने के बहाने बच्चे को बाइक पर बैठाया और महवा की ओर ले गया।

विज्ञापन


कुछ देर बाद बच्चे की मां को फोन पर धमकी मिली कि अगर पीयूष चाहिए तो 1 लाख रुपए दो। घटना की सूचना मिलते ही रामनगरिया थाना पुलिस हरकत में आई। मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस ने महवा से लेकर अलवर तक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अंततः पुलिस की सक्रियता और घेराबंदी के चलते आरोपी घबरा गया और अलवर के लक्ष्मणगढ़ स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के पास पीयूष को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: पैतृक संपत्ति विवाद में रिश्ते के भाई की बेरहमी से हत्या, फरार आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगरिया थाना अधिकारी चंद्रभान ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है। वह महल रोड पर काम करता है और पीड़ित परिवार से परिचित है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्सर जगतपुरा के महल रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने आता था। यहीं से उसकी पीयूष और उसकी मां से जान-पहचान हुई। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी पीयूष को घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर महवा की ओर ले गया। कुछ देर बाद उसने मां को कॉल कर फिरौती की मांग की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी संभव है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें