फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जेन-G को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए वैदिक संस्कार शिविर, संस्कृत अकादमी ने चलाई मुहिम

Sat, 22 Aug 2026 04:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए राजस्थान संस्कृत अकादमी ने एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत 25 अगस्त से प्रदेशभर में वैदिक संस्कार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को भारतीय संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान संस्कृत अकादमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान संस्कृत अकादमी ने नई पीढ़ी (जेन-जी) को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के मकसद से 'एक कदम भारतीय संस्कृति की ओर' अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अकादमी पूरे प्रदेश में 25 अगस्त से सात-दिवसीय वैदिक संस्कार शिविरों का आयोजन कर रही है। शिविरों में सभी जाति और समुदाय के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और भारतीय संस्कृति को आत्मसात कर रहे हैं। अकादमी शिविरों के माध्यम से युवाओं में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का बीजारोपण कर रही है।

विज्ञापन


अकादमी ने शिविरार्थियों के प्रशिक्षण के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत गणपति पूजन, भूमि पूजन, पंच देव पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, तर्पण प्रयोग, रुद्राभिषेक, शास्त्रीय विधि से यज्ञ और पंचांग परिसर की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ इन विषयों का सैद्धांतिक अध्ययन कराने के साथ-साथ प्रायोगिक शिक्षण भी दे रहे हैं। अकादमी अब तक प्रतापगढ़, डूंगरपुर, जोधपुर और जैसलमेर सहित कई अन्य जिलों में शिविरों का संचालन कर चुकी है। शिविर के समापन से पूर्व अकादमी सभी शिविरार्थियों का टेस्ट लेती है और इसमें पास होने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र जारी करती है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर! CJP टीम पर हमले के बाद रांका का बड़ा दावा, पुलिस पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन


अकादमी ने युवाओं की बदलती भाषा शैली और आचरण को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम की रूपरेखा बनाई है। युवा पीढ़ी तकनीक और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है, परंतु हाल के दिनों में युवाओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित भाषा बोलने तथा अभद्र शब्दों के साथ वीडियो या रील बनाकर वायरल करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। अकादमी इन प्रवृत्तियों में सुधार लाने और युवाओं को अपनी गौरवशाली संस्कृति से परिचित कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। अकादमी शिविरों को सरकारी और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में आयोजित कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान संस्कृत अकादमी की निदेशक डॉ. लता श्रीमाली ने बताया कि अकादमी युवाओं को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। शिविरों में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। अकादमी वेद, संस्कृत, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें