फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर : 13 पुलिस थाना क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध शुक्रवार तक बढ़ा

Thu, 04 Jul 2019 04:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्ची से यौन शौषण मामले को देखते हुए जयपुर के 13 पुलिस थाना क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध को शुक्रवार तक के लिए बढ़ा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। घटना के बाद इन थानों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन


संभागीय आयुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) केसी वर्मा ने जारी आदेश में कहा कि कानून व्यवस्था को देखते हुए शहर के 13 थाना क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सुविधा शुक्रवार सुबह 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। यह प्रतिबंध रामगंज, गालता गेट, मानक चौक, सुभाष चौक, ब्रह्मपुरी, नहरगढ़, कोतवाली, संजय सर्किल, शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, लाल कोठी, आदर्श नगर और सदर पुलिस थाना क्षेत्रों में है।

बता दें कि बीते सोमवार को शास्त्रीनगर में एक सात वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ यौन शोषण किया गया था। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया था। स्थिति को काबू में करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पीड़िता का राज्य संचालित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें