कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक 12 अप्रैल तक रहेगी। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ ने वाड्रा मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को तय की है। न्यायाधीश विजय विश्नोई की कोर्ट में याचिकाकर्ता ने समय की मांग की। इस पर कोर्ट ने आगामी 12 अप्रैल तक सुनवाई को स्थगित किया। साथ ही पूर्व में वाड्रा से संबंधित कम्पनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मोरिन वाड्रा की गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक को भी अगले आदेश तक बढ़ा दिया। यह मामला बीकानेर स्थित कोलायात में जमीन खरीद से जुड़ा हुआ है।