फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने ही की थी मासूम नैना की हत्या

Fri, 07 Dec 2012 02:06 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी जयपुर से गुम हुई सात साल की मासूम नैना के अपरहण के रहस्य से पर्दा उठ गया है। नैना के ही करीबी रिश्तेदारों ने उसकी हत्या की थी। नैना सात दिनों से लापता था और बुधवार शाम उसका शव मिला था।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया। इससे पहले पुलिस ने गुरूवार रात नैना के तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी और नैना को शव का पोस्टमार्टम कराया था। हत्या की वजह पारिवारिक दुश्मनी बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर बीएल सोनी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हुआ है।

पुलिस को आरोपियों का पता नैना के करीबी रिश्तेदारों के फोन कॉल्स और मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने पर लगा। पुलिस के अनुसार इनमें से जिन पर शक था पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया लेकिन सख्ती करने पर उन्होंने अपना अपराध मान लिया। मालूम हो कि नैना श्याम नगर थाना क्षेत्र से गुम हुई थी और सात दिन बाद मुहाना रोड पर बसे कालवाड़ा के एक कुएं में उसका शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें