फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Kidnapping Case: बच्चों के अपहरण केस में खुलासा, आर्थिक नुकसान के बाद रची साजिश; चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 01:32 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दो बच्चों के अपहरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को शेयर बाजार में नुकसान हुआ था। उसकी भरपाई के लिए इन्होंने बच्चों के अपहरण की योजना बनाई  लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।  कैसे पुलिस की 10 विशेष टीमों ने यह सफलता हासिल की? पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दो बच्चों के अपहरण के मामले ने कुछ घंटे के लिए परिजन और पुलिस-प्रशासन को संकट में डाल दिया था। बच्चों के अपहरण की खबर पूरे शहर में फैलते ही हड़कंप मच गया। हालांकि, इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज पांच घंटे में ही बच्चों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुल छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद परिजनों ने राहत का सांस ली। 
विज्ञापन


 पुलिस ने लाला राम नगर के बगीचे से बच्चों का अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनका नाम राधिका प्रजापति, तनिषा सेन, ललित सेन और विनीत प्रजापति हैं। राधिका और विनीत भाई बहन हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कर्ज लेकर शेयर बाजार में पैसा लगाया था। शेयर में नुकसान होने के कारण उन्होंने अपहरण की प्लानिंग की थी। वे दो दिन से बच्चों की रेकी कर रहे थे। दो दिन पहले बगीचे के फ्लैट पर वे एक बच्चे को ले कर गए थे। 

 

अपहरण करने वाली युवती बच्चों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
कैब बुक कर ले गई थी बच्चों को युवती
गार्डन से दोनों बच्चों का अपहरण करने के बाद युवती ने एक कैब बुक की और फिर उन्हें राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक फ्लैट में लेकर गई थी। दोनों बच्चों को अहसास हो चुका था कि उनके साथ कोई घटना हुई है। इसके बाद युवती ने उनके वीडियो लेना शुरू कर दिए। रात को दोनों बच्चों को भूख लगने लगी तो युवती ने दूध की सिंवैया खिलाई थी। हालांकि बच्चों ने पहले युवति से खाने के लिए कहा था।  फिर युवती ने पहले खुद सिंवैया चखी फिर दोनों बच्चों को दी।

ये भी पढ़ें- Indore: भोजशाला विवाद-मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने का कोई सबूत नहीं, मुस्लिम पक्ष का दावा
 

परिजन के पास सकुशल पहुंचे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
'काट कर पटरी पर फेंक देता हूं आ कर ले जाओ'
अपहरण होने के बाद युवती ने परिजनों को फिरौती के लिए कॉल किया। इसके बाद परिजनों ने पैसे इकट्ठा करना शुरू कर दिया। रात 12 बजे  एक बच्चे की मां को एक मैसेज आया और कहा कि बस बहुत हो गया, पैसे नहीं दे सकते हो तो दोनों बच्चों को काट कर पटरी पर फेंक देते हैं आकर ले जाओ।

ये भी पढ़ें- Indore: लालाराम नगर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता, अपहरण की आशंका; CCTV में महिला के साथ जाते दिखे

सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त तस्वीर में महिला के साथ जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
25 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई थी
थाना पलासिया क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम बच्चों के अपहरण मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 23 अप्रैल की रात करीब 8:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चे अचानक लापता हो गए हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध महिला बच्चों को अपने साथ ले जाती नजर आई। आरोपी महिला ने बच्चों को चिप्स, चॉकलेट और अन्य चीजों का लालच देकर अपने साथ कार में बैठाया था।

ये भी पढ़ें- Indore: पांच घंटे में बच्चों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया, पुलिस ने युवती सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
तत्काल अपराध दर्जकर 10 विशेष टीमें गठित की गई
इस दौरान परिजनों को फोन कर आरोपियों ने बच्चों को छोड़ने के बदले 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी और रात 11 बजे तक रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्जकर 10 विशेष टीमें गठित की और 25 पुलिसकर्मियों को लेकर अलग-अलग टीमें बनाई। पुलिस टीम दत्ता नगर स्थित शिवांश अपार्टमेंट पहुंची, जहां एक फ्लैट में दबिश देकर बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें