जयपुर में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब दो करोड़ के नए नोट बरामद किए गए हैं। पुराने नोंटो को कमीशन पर नए नोटों में बदलने के आरोप में आयकर विभाग ने एक कॉ-ओपरेटिव बैंक में छापा डाला और वैशाली नगर में हरियाणा से आए तीन जनों को पुलिस ने धरा है।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की कार्रवाई में मानसरोवर स्थित सेंट विल्फ्रेड कॉलेज परिसर में स्थित बैंक इंटीग्रल को-ऑपरेटिव बैंक से 1.38 करोड़ रुपए पाए गए। विभाग बैंक के केशव बड़ाया से पूछताछ में जुटा हुआ है।
इधर, बैशाली नगर में पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से कुछ लोगो एक करोड़ रुपए को 15 प्रतिशत कमीशन पर नए नोटों को बदलवाने पहुंचे हुए हैं। कार्रवाई में पुलिस को तीन जनों से 64 करोड़ रुपए मिले, जिसमें से 58 लाख नए नोट पाए गए।