फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रेलवे ई-टिकिटों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, रेलवे को लाखों का पहुंचा रहे थे नुकसान, दो गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 10:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

आरपीएफ निरीक्षक विमल कुमार पचौरी ने बताया कि आगरा और धौलपुर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 5 पर्सनल यूजर आईडी के साथ एक लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित 3440 रुपए की नकदी के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर आरपीएफ और आगरा की रेलवे क्राइम विंग ने जॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए रेलवे ई-टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अवैध तरीके से ई-टिकट बनाकर रेलवे को लाखों रुपए का चूना लगा रहे थे। 

विज्ञापन


पकड़े गए युवक आगरा जिले के निवासी हैं। इनके पास लैपटॉप, मोबाइल, हजारों रुपए और अग्रिम यात्रा की करीब एक लाख रुपए से अधिक की ई-टिकट भी मिली हैं। ये अलग-अलग आईडी से ई-टिकट जनरेट करते थे। इन ई-टिकटों को यह अचानक यात्रा करने वाले या जरुरतमंद यात्रियों से अधिक दाम वसूल कर बेच देते थे।

आरपीएफ निरीक्षक विमल कुमार पचौरी ने बताया कि रेलवे की अवैध ई-टिकट बेचने का कार्य कर रहे धर्मेंद्र जनसेवा केंद्र तांतपुर आगरा में आरोपी धर्मेंद्र सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम गुंगावाद थाना बसई जगनेर जिला आगरा को 5 पर्सनल यूजर आईडी के साथ एक लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित 3440 रुपए की नकदी के साथ पकड़ा। इसी के साथ दूसरा आरोपी वीरेन्द्र पुत्र रजपाल सिंह निवासी गुंगावाद थाना बसई जगनेर आगरा को 10 पर्सनल यूजर आईडी सहित एक लैपटॉप, प्रिंटर व मोबाइल सहित एक हजार बीस रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पचौरी ने बताया कि वीरेंद्र के पास से 36 ई-टिकट बरामद किए गए है। इसके साथ ही दूसरा आरोपी धर्मेन्द्र सिंह के पास से 21 ई-टिकट की कीमत 45326 रुपए की कीमत की टिकट बरामद किए हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें