राजस्थान के झुंझुंनू जिले के पिलानी में पत्नी के साथ तीन वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म की घटना में पांच दोषियों की गिरफ्तारी के बाद आज पति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार पवन कुमार सैनी की पत्नी के साथ पांच लोगों ने वर्ष 2010 में बलात्कार किया था जिसकी रिपोर्ट कल पिलानी थाने में दर्ज करायी गई।
इस पर संतलाल, हीरालाल, फूलचंद, निहालसिंह एवं राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस घटना के बाद दुष्कर्म की शिकार महिला के पति ने आज कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।